पश्चिम बंगाल

Cooch Behar: बॉक्सीरहाट में राजनीतिक नेता पर हमला, जांच शुरू

Admindelhi1
22 Jun 2026 10:05 AM IST
Cooch Behar: बॉक्सीरहाट में राजनीतिक नेता पर हमला, जांच शुरू
x
तृणमूल नेता की पिटाई के बाद पुलिस हरकत में

कूचबिहार: जिले के बॉक्सीरहाट इलाके में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। वोट के बाद हुई हिंसा और कथित उगाही के आरोपों में नामजद तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांउद्दीन अहमद को गुस्साए लोगों ने पकड़कर जमकर पीट दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिषकुची दो क्षेत्र के तृणमूल सह-सभापति जहांउद्दीन अहमद पिछले डेढ़ महीने से फरार थे। रविवार को खबर मिली कि वह तूफानगंज के बाकला इलाके में जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के एक पंप हाउस में छिपे हुए है। यह खबर फैलते ही स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए।आरोप है कि लोगों ने पंप हाउस का ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और फिर लात-घूंसों व डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची बॉक्सीरहाट थाने की पुलिस ने किसी तरह आरोपित को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला और इलाज के लिए ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि आरोपित के खिलाफ विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा, उगाही और अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज है। चुनाव में हार के बाद से ही वह फरार चल रहे थे।

भाजपा नेता कनक प्रधान ने आरोप लगाया कि जहांउद्दीन अहमद क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके थे। उनपर कई लोगों के घर तोड़ने तथा बाजार में प्रवेश करने से रोकने जैसे कामों में शामिल थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है।

Next Story