पश्चिम बंगाल

Cooch Behar: कूचबिहार में तृणमूल के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पुलिस का शिकंजा

Admindelhi1
23 July 2026 10:48 AM IST
Cooch Behar: कूचबिहार में तृणमूल के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पुलिस का शिकंजा
x

कूचबिहार: राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व कूचबिहार जिलाध्यक्ष और शहर के वार्ड नंबर 16 के पार्षद अभिजीत दे भौमिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने में दर्ज एक नए मामले के आधार पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई। उनकी अचानक गिरफ्तारी से पूरे कूचबिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, अभिजीत दे भौमिक को बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत कोतवाली थाने ले जाया गया। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी किन आरोपों के तहत की गई है, इस बारे में पुलिस ने खबर लिखे जाने तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

पुलिस की ओर से गोपनीयता बनाए रखने के कारण मामले को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी।

Next Story