- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Cooch Behar: चौराहाट...
पश्चिम बंगाल
Cooch Behar: चौराहाट बाजार में लगी भयावह आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
Admindelhi1
6 Jun 2025 11:40 AM IST

x
एक दुकान जलकर राख
कूचबिहार: दिनहाटा के चौराहाट बाजार में गुरुवार सुबह भयावह आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहाट बाजार में दुकान रवि साहा नामक चाय विक्रेता की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चाय की दुकान में आग देखकर लोग घबरा गए। तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। हांलांकि दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का प्रारंभिक अनुमान है कि आग गैस पाइप से लगी होगी। दमकलकर्मी ने बताया कि समय रहते दमकल के मौके पर पहुंचने से बाकी दुकानें बड़े खतरे से बच गई। उल्लेखनीय है कि महज दो महीने पहले चौराहाट बाजार के प्याजपट्टी के खेत में भीषण आग लग गई थी। आग में 14 दुकानें जलकर राख हो गई थी।
Tagsकूचबिहारचौराहाट बाजारभयावहआगदमकलटीमपाया काबूCooch BeharChaurahat markethorrificfirefire brigadeteambrought under controlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





