पश्चिम बंगाल

Cooch Behar: कूचबिहार में पुल ढ़हने से आवाजाही ठप

Admindelhi1
15 Nov 2025 12:49 PM IST
Cooch Behar: कूचबिहार में पुल ढ़हने से आवाजाही ठप
x

कूचबिहार: जिले के तूफानगंज-2 नंबर ब्लॉक के बाड़कोदाली-2 ग्राम पंचायत में रायडाक नदी पर बने लोहे का शनिवार सुबह पुल ढह गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि डंपर सहित कई वाहन टूटे हुए पुल में फंस गए। इस बीच पुल के ढहने की खबर फैलते ही इलाके में आम लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।स्थानीय निवासियों ने बताया कि लोहे का पुल लंबे समय से कमजोर था। उन्होंने बार-बार प्रशासन से पुल की मरम्मत की मांग की है।

कमजोर पुल के बावजूद पुल पर सभी प्रकार के भारी वाहन चलते थे। प्रशासन की ओर से कोई निगरानी नहीं थी। जिससे पुल के ढहने का डर बढ़ गया था। आज सुबह, असम के खेरबारी से मनसाई बाजार की ओर एक पत्थर से लदा डंपर जा रहा था। डंपर के उठते ही पुल ढह गया। घटना में डंपर चालक बाल-बाल बच गए। तूफानगंज-2 के बीडीओ अजय कुमार दंडपात ने कहा, पुल ढहने की खबर सुनी है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के बारे में संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है।

Next Story