- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कांग्रेस ने जारी की...
पश्चिम बंगाल
कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, अधीर रंजन Baharampur से लड़ेंगे चुनाव
SHIDDHANT
29 March 2026 7:57 PM IST

x
Delhi दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 294 विधानसभा सीटों में से 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। दस सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल है। वह बहरामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगी।
प्रदीप प्रसाद को भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां ममता बनर्जी ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी। अली इमरान रम्ज उर्फ विक्टर को उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया से फिर से मैदान में उतारा गया है। दिवंगत कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा के पुत्र रोहन मित्रा को बल्लीगंज से मैदान में उतारा गया है। नंदीग्राम सीट पर पार्टी के युवा चेहरे शेख जरियातुल हुसैन पर भरोसा जताया गया है।
2024 लोकसभा चुनाव में टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अकेले उतर रही है। वहीं, भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में मतदान हो रहा है। 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने वाला है जबकि मतगणना 4 मई को होगी।
इससे पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि पार्टी हर निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने का इरादा रखती है। उन्होंने कहा था कि पार्टी ममता बनर्जी के खिलाफ भी उम्मीदवार को मैदान में उतारने से गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि भवानीपुर से चुनाव लड़ने वाला हर उम्मीदवार हमारे लिए एक बड़ा नेता होगा। हम सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे हैं और कोई भी सीट खाली नहीं छोड़ेंगे।
शुक्रवार को ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवार चयन पर विस्तृत चर्चा की थी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के कई नेता शामिल हुए थे। अब कांग्रेस ने 294 विधानसभा सीटों में 284 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Tagsकांग्रेस उम्मीदवार सूचीपश्चिम बंगाल चुनावअधीर रंजन चौधरीममता बनर्जीभाजपातृणमूल कांग्रेसविधानसभा चुनाव 2026उम्मीदवार घोषणाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





