- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- संविधान दिवस पर सीएम...
संविधान दिवस पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यों के पालन की अपील

कोलकाता: राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ किया।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को देशभर में लागू किया गया। वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।





