पश्चिम बंगाल

गोवा स्थापना दिवस मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने गोवावासियों के संघर्ष के जज्बे को किया सलाम

Kunti Dhruw
30 May 2022 10:25 AM GMT
गोवा स्थापना दिवस मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने गोवावासियों के संघर्ष के जज्बे को किया सलाम
x
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गोवा के लोगों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करते हुए।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गोवा के लोगों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि उनके संघर्षों ने ही 35 साल पहले गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाया। ममता ने ट्वीट किया, ''आज गोवा के स्थापना दिवस पर मैं राज्य के लोगों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करती हूं।

उनके संघर्षों के कारण 1987 में आज ही के दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।" ममता ने कहा, ''हम उन योद्धाओं के योगदान का सम्मान करते हैं और उनकी भूमिका की सराहना करते हैं। गोवा समृद्ध हो।" गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इससे पहले यह केंद्र-शासित प्रदेश गोवा, दमन एवं दीव का हिस्सा था।


Next Story