- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बंगाल राज्यपाल से...
पश्चिम बंगाल
बंगाल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे मुख्य सचिव, विधानसभा सत्र को लेकर होगी चर्चा
Deepa Sahu
1 March 2022 12:21 PM IST

x
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल 7 मार्च को होने वाले विधानसभा सत्र का समय नहीं बदलने पर अडिग हैं।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल 7 मार्च को होने वाले विधानसभा सत्र का समय नहीं बदलने पर अडिग हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने राज्यभवन पहुंचे। वह विधानसभा बुलाने के मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से चर्चा करेंगे।
बता दें कि राज्य के मुख्य सचिव ने राज्पयपाल को पत्र लिखकर कहा था कि टाइपिंग में लापरवाही के कारण सत्र का समय दोपहर के बजाय रात्रि दो बजे से बुलाने की सिफारिश भेज दी है। इसे बदल दिया जाए। इस पर राज्यपाल ने कहा था कि बदलाव के लिए मंत्रिमंडल की सिफारिश जरूरी है।
Next Story





