- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- संदिग्ध बैग से निकले...

x
कारतूसों से भरा लावारिस बैग मिलने से इलाके में सनसनी
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास लावारिस बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना फूलबाड़ी संलग्न फुलेश्वरी के आईओसी मोड़ की है। मंगलवार सुबह स्थानीय निवासी की नजर ट्रैफिक पुलिस बूथ के सामने पड़े एक संदिग्ध बैग पर पड़ी। बैग की जांच करने पर उसमें बड़ी संख्या में कारतूस मिले।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूसों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story





