- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- उम्मीदवार की पत्नी को...
उम्मीदवार की पत्नी को रेप और हत्या करने की मिली धमकी, BJP नेता ने इस पार्टी पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के कोलकाता नगर निगम चुनाव (Kolkata Municipal Corporation Election) में वार्ड संख्या 92 से बीजेपी के उम्मीदवार सुमन दास (BJP Candidate Suman Das) की पत्नी को कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बलात्कार (Rape) और हत्या (Murder) की धमकी दी गई है. सुमन दास ने कोलकाता पुलिस के लेक थाना (Lake Police Station) में इस शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड में चुनाव है. चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और अब चुनाव लगभग अंतिम चरण में है. इस बीच बीजेपी उम्मीदवारों ने टीएमसी पर आरोप लगाना शुरू किया है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी इस चुनाव में भी भय का वातावरण बना रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





