पश्चिम बंगाल

प्राथमिक शिक्षकों की नौकरी समाप्त करने पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Ashwandewangan
19 May 2023 6:55 PM IST
प्राथमिक शिक्षकों की नौकरी समाप्त करने पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगाई रोक
x

कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में भर्ती में अनियमितता के आरोप में 32,000 प्राथमिक शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के एक पुराने आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार और न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल न्यायाधीश पीठ के पहले के आदेश पर 23 सितंबर तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी है।

शुरुआत में न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय की पीठ ने 36,000 प्राथमिक शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद यह आंकड़ा संशोधित करके 32,000 कर दिया गया था। टर्मिनेशन पार्ट पर अंतरिम रोक लगाने के बावजूद, डिवीजन बेंच ने पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन को जस्टिस गंगोपाध्याय के आदेशनुसार नई भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया जारी रखने का आदेश दिया। 12 मई को प्राथमिक शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त करने के आदेश को पारित करते हुए, न्यायमूर्ति गंगोध्याय ने पाया कि वे प्रशिक्षित नहीं थे और उन्हें अनिवार्य योग्यता परीक्षा में शामिल हुए बिना नियुक्ति मिल गई थी। हालांकि, डब्ल्यूबीबीपीई ने उस टिप्पणियों को चुनौती दी, जिसमें दावा किया गया था कि इन प्राथमिक शिक्षकों ने ओपन एंड डिस्टेंस लनिर्ंग (ओडीएल) मोड में पोस्ट-जॉब प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story