पश्चिम बंगाल

हावड़ा में पलटी बस, लगभग 40 लोगों घायल

Ritisha Jaiswal
8 Aug 2022 10:28 PM IST
हावड़ा में पलटी बस, लगभग 40 लोगों घायल
x
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सोमवार सुबह बड हादसा हुआ। यहां के बगनान में एक बस पलट गई।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सोमवार सुबह बड हादसा हुआ। यहां के बगनान में एक बस पलट गई।इस हादसे में कम से कम 40 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया, घायलों में पांच की हालत गंभीर है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। दीघा जा रही बस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर चंद्रपुर में पलट गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे।


Next Story