पश्चिम बंगाल

Burnpur: प्रेम नगर में घटना के विरोध में लोगों का प्रदर्शन

Admindelhi1
16 May 2026 1:12 PM IST
Burnpur: प्रेम नगर में घटना के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
x
"आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई"

बर्दवान: बर्नपुर के प्रेम नगर इलाके में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई है। मृतक की पहचान साहिद कालिंदी के रूप में हुई है। घटना बस स्टैंड के पीछे स्थित क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां रहने वाले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि पांच तारीख को इलाके के ही निवासी विनोद और उसके परिवार के कुछ लोगों ने साहिद की बेरहमी से पिटाई की थी। इस घटना में दो अन्य लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है।

परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने साहिद पर बाल्टी चोरी का झूठा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि युवक अपनी सफाई देता रहा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और उसे बुरी तरह पीटा गया। गंभीर रूप से घायल साहिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है।

Next Story