- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- अंगदपुर-रतुरिया इलाके...
पश्चिम बंगाल
अंगदपुर-रतुरिया इलाके के एक बंद कारखाने से बम हुआ बरामद
Admin Delhi 1
30 March 2022 5:51 PM IST

x
स्टेट न्यूज़: पश्चिम बर्दवान जिले के कोकओवेन थाना अंतर्गत अंगदपुर-रतुरिया इलाके के एक बंद पड़े कारखाने से ताजा बमों से भरा एक बैग बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कारखाने के भीतर एक बैग पड़ा देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद बम स्क्वायड टीम को बुला कर बमों को जब्त किया गया। किसने और क्यों यहां बम रखे फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है।
उल्लेखनीय है कि बीरभूम नरसंहार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को राज्य भर में गैरकानूनी असलहों और बमों की बरामदगी के निर्देश दिये हैं। इसके बाद से पुलिस ने अब तक कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाकर काफी मात्रा में हथियार एवं बम बरामद किया है।
Next Story





