- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कूड़े के ढेर में मिला...
कूड़े के ढेर में मिला बम, फटने से किशोर की हुई मौत

पश्चिम बंगाल में कभी मुर्शिदाबाद, कभी मालदा, कभी बीरभूम, कभी उत्तर 24 परगना तो कभी दक्षिण 24 परगना में एक ही तस्वीर देखने मिलती है. बम विस्फोट की घटनाएं सामने आती रहती हैं. बोगटुई कांड के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है. इसके बावजूद प्रत्येक दिन कहीं न कहीं हथियार बरामद से लेकर विस्फोटकी घटनाएं घटती रहती हैं. शनिवार को उत्तर 24 परगना जिले के रहड़ा में कूड़े के ढेर से मिले बम का विस्फोट हो गया है. इसमें एक 17 साल के किशोर की मौत हो गई. इससे इलाके में दहशत फैल गई है. घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





