- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन...
पश्चिम बंगाल
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 10 सीटों में से 7 पर भाजपा का कब्जा, विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत
SHIDDHANT
1 Dec 2025 9:35 PM IST

x
West Bengal पश्चिम बंगाल: राजनीति में महत्वपूर्ण माने जा रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित पैनल ने बड़ी जीत दर्ज की है। कुल 10 सीटों में से 7 पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त उपाध्यक्ष और एक संयुक्त सचिव का पद शामिल है। इस परिणाम ने राज्य की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। बीजेपी की इस जीत को पार्टी समर्थित अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सकारात्मक संकेत बताया है। कार्यकारी समिति की सदस्य पूजा सोमकर ने कहा कि हाईकोर्ट बार चुनाव का यह नतीजा बताता है कि राज्य में “भाजपा की लहर” बढ़ रही है और अगले विधानसभा चुनाव में भी यही माहौल देखने को मिलेगा।
पूजा सोमकर ने कहा, “बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम दर्शाते हैं कि बंगाल में अब राजनीतिक हवा भाजपा के पक्ष में बह रही है। बिहार में जिस तरह भाजपा ने प्रदर्शन किया, ठीक उसी तरह बंगाल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वोट देने वाले सभी अधिवक्ता संवेदनशील और जागरूक हैं, जिन्होंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। सचिव अरुण कुमार उपाध्याय ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में भाजपा समर्थित पैनल को इतनी बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा, “कुल 10 में 7 सीटें जीतकर हमने इतिहास रचा है। यह जीत अधिवक्ताओं के भरोसे और बदलते माहौल दोनों का संकेत है।
उपाध्याय ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि क्लब को सामूहिक रूप से बेहतर तरीके से चलाना है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। दोनों पदाधिकारियों ने दावा किया कि इस जीत का भविष्य की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा और राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अधिवक्ता समुदाय की भूमिका अहम रहने वाली है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में बंगाल में “बड़ा बदलाव” होगा, और इस परिवर्तन का केंद्र विकास ही होगा। बीजेपी की यह जीत राज्य की राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावी समीकरणों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।
Tagsपश्चिम बंगालहाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनावबीजेपीतृणमूल कांग्रेसपूजा सोमकरअरुण कुमार उपाध्यायविधानसभा चुनावअधिवक्ताराजनीतिकोलकाताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





