पश्चिम बंगाल

भाजपा सांसद ने केंद्र के ऊपर साधा निशाना, कहा- गलत नीति के कारण नष्ट हो रहा बंगाल का जूट उद्योग

Kajal Dubey
26 April 2022 3:15 AM GMT
BJP MP targeted the Center, said- Bengals jute industry is being destroyed due to wrong policy
x

कोलकाता: प्रदेश भाजपा के भीतर गुटबाजी इन दिनों चरम पर है। इस बीच भाजपा सांसद ने केंद्र के ऊपर साधा निशाना, कहा- गलत नीति के कारण नष्ट हो रहा बंगाल का जूट उद्योग कोलकाता, कोलकाता न्यूज़, पश्चिमबंगाल, भाजपा सांसद, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की टिप्पणी ने स्वाभाविक रूप से भाजपा की बेचैनी और बढ़ा दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर सीधे हमला करते हुए कहा कि उनकी वजह से बंगाल का जूट उद्योग नष्ट हो रहा है। इस उद्योग को बचाने के लिए जरूरत पडऩे पर वे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर आंदोलन करने को तैयार हैं।

भाजपा के सांसद का कहना है कि उन्होंने बंगाल के जूट उद्योग को बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री को कई बार पत्र दिया, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया, पर कोई लाभ नहीं हुआ। अब सडक़ पर उतर कर आंदोलन करने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचा है।
अर्जुन सिंह का कहना है कि पत्र देने से केद्रीय मंत्री पर कोई असर नहीं हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने प्लास्टिक के बैग इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। इस स्थिति में पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में जूट उद्योगों से जुड़े किसान और कर्मचारी कहां जाएंगे? बीजेपी नेता ने यह सवाल किया है।
Next Story