- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पश्चिम बंगाल से बड़ी...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. शनिवार शाम कोलकाता सहित बंगाल के दक्षिणी जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बिजली गिरने से 1 महिला और उसके बेटे की मौत हो गई. खड़गपुर में बांस का गेट गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई. आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. पश्चिम बंगाल में ऐसी स्थिति को काल बैसाखी कहते हैं. बांग्लादेश में भी भीषण तूफान को काल बैसाखी कहते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





