- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- भाजपा सरकार में बंगाल...
पश्चिम बंगाल
भाजपा सरकार में बंगाल विकास से रूबरू होगा : गौरीशंकर घोष
SHIDDHANT
29 March 2026 11:06 PM IST

x
Murshidabad मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता गौरीशंकर घोष ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में लूटने के लिए नहीं बल्कि बंगाल को संवारने के लिए आई है। हमारा मकसद बंगाल में सत्ता पर काबिज होना नहीं है, हमारा मकसद बंगाल को विकास से रूबरू करवाना है।
सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि भाजपा बंगाल में लूटने के लिए आई है। बंगाल के विकास से भाजपा को कुछ भी लेना-देना नहीं है। ममता बनर्जी के बयान पर जवाब देते हुए भाजपा नेता गौरीशंकर घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर सत्ता में रहते हुए पिछले 15 सालों में पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि उसके शासन में राज्य पतन की ओर चला गया है।
उन्होंने दावा किया कि भले ही केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को काफी मदद दी, लेकिन टीएमसी नेताओं ने उन संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया। घोष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य एक मज़बूत भारत बनाने के विजन के तहत राज्य को सोनार बांग्ला में बदलना है।
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, इसीलिए वे जनता को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दे रही हैं। लेकिन, बंगाल की जनता समझदार है, वह उनके झूठे दावों और बयानों में फंसने वाली नहीं है।
दूसरी ओर सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान आपने जानबूझकर मेरे पैर में चोट पहुंचाई थी। फिर भी मैंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया। ये सिर्फ चरित्र हनन नहीं है, ये मुझे जान से मारने की साजिश है। लेकिन आप ये कहावत तो जानते ही हैं, 'अगर कृष्ण रक्षा करें तो भला किसे नुकसान?' अपराधी हमेशा अपने अपराध के निशान छोड़ जाते हैं।
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 294 सीटों पर लड़ा जाए गा। चुनाव आयोग के अनुसार, दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। मतदान संपन्न होने के बाद 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Tagsपश्चिम बंगाल चुनाव 2026ममता बनर्जीगौरीशंकर घोषबीजेपी बनाम टीएमसीसियासी बयानबाजीसोनार बांग्लानरेंद्र मोदीपॉलिटिकल न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





