- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बंगाल चुनाव : आरजी कर...
पश्चिम बंगाल
बंगाल चुनाव : आरजी कर पीड़िता की मां को प्रत्याशी बनाए जाने पर टीएमसी ने उठाए सवाल
SHIDDHANT
25 March 2026 11:44 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने आरजी कर पीड़िता की मां को भी पानीहाटी से चुनावी मैदान में उतारा है। जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
कुणाल घोष ने वीडियो जारी कर कहा कि आरजी कर पीड़िता की मां भाजपा की प्रत्याशी बन गई हैं। इसका हम पूरा आदर करते हैं और सहानुभूति है। लेकिन उन्होंने खुद का सम्मान खो दिया है। पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म की हम लोगों ने निंदा की। कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोषी को गिरफ्तार किया। पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले पर सीबीआई की जांच हुई।
कुणाल घोष ने कहा कि सीबीआई ने कोलकाता पुलिस की जांच को सही ठहराया। ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट, और सुप्रीम कोर्ट ने जांच को मॉनिटर किया और सही ठहराया। बाद में माता-पिता सीबीआई जांच से भी संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा कि सीबीआई किसके अंडर आता है। सीबीआई भाजपा के अधीन आता है। अब भाजपा की उम्मीदवार बन गईं।
उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात करने की कोशिश की थी। उन्होंने आपको एक मिनट नहीं दिया और आपका अपमान किया। आप भाजपा का उम्मीदवार बनकर न्याय की मांग कर रही हैं। एक लड़की की मौत को लेकर आप राजनीति में आ गए। उन्होंने कहा कि आपको इस सवाल का जवाब देना होगा कि आप जिस सीबीआई के खिलाफ थे, उसी पार्टी का उम्मीदवार बन गए।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल की 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। यह सूची राज्य के विभिन्न जिलों को कवर करती है, जिसमें कूचबिहार दक्षिण, राजगंज, इस्लामपुर, हेमताबाद, इंग्लिश बाजार, शांतिपुर, पानीहाटी, हावड़ा मध्य, उत्तरपाड़ा, सिंगूर, चंदननगर, चूंचुड़ा, हरिपाल, तमलुक, मेदिनीपुर, पूर्वस्थली दक्षिण, कटवा, सैंथिया और नलहाटी शामिल हैं।
Tagsपश्चिम बंगाल चुनावभाजपा उम्मीदवारतीसरी लिस्टआरजी कर पीड़िता की मांपानीहाटीटीएमसी प्रतिक्रियाकुणाल घोषसीबीआई जांचकोलकाता पुलिसविधानसभा सीटेंन्याय की मांगराजनीतिक बयानबाजीचुनावी सरगर्मीटिकट वितरणराज्य राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





