- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बंगाल चुनाव : टीएमसी...
पश्चिम बंगाल
बंगाल चुनाव : टीएमसी ने निर्मला सीतारमण पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
SHIDDHANT
16 April 2026 8:16 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।
पत्र में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीतारमण ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन किया।
टीएमसी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया और सेरामपुर तथा कालना के आश्रम पारा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुनकरों से मुलाकात की और उन्हें वीवर कार्ड वितरित किए, जो केंद्र सरकार की एक योजना का हिस्सा है।
पार्टी का आरोप है कि इस सरकारी कार्यक्रम को जानबूझकर चुनावी समय के साथ जोड़ा गया और इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार के मंच के रूप में इस्तेमाल किया गया।
टीएमसी ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ टिप्पणी की और मतदाताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ को भाजपा के समर्थन से जोड़ने की कोशिश की।
टीएमसी ने इसे चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि सरकारी कार्य और चुनाव प्रचार को मिलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही, मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना भी नियमों के खिलाफ है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि यह मामला जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत 'भ्रष्ट आचरण' की श्रेणी में आता है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 174 के तहत अपराध बनता है।
टीएमसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि वे सीतारमण और भाजपा को नोटिस जारी करें, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
Tagsकोलकाताटीएमसीनिर्मला सीतारमणचुनाव आचार संहितापश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026चुनाव आयोगसरकारी हेलीकॉप्टरवीवर कार्डभाजपाडेरेक ओ ब्रायनMCC उल्लंघनराजनीतिक विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





