पश्चिम बंगाल

Bankura: सरकारी बाल्टियां गोदाम में मिलने पर तृणमूल पार्षद पर सवाल

Admindelhi1
12 Jun 2026 12:07 PM IST
Bankura: सरकारी बाल्टियां गोदाम में मिलने पर तृणमूल पार्षद पर सवाल
x

बांकुड़ा: बांकुड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी परियोजना की बाल्टियां एक गोदाम में मिलने के आरोप को लेकर गुरुवार को राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि वार्ड नंबर एक के निर्दलीय पार्षद देवाशीष लाहा के गोदाम में बड़ी संख्या में सरकारी बाल्टियां रखी गई थीं। इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन किया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सरकारी परियोजना की बाल्टियां ई-रिक्शा में लादकर नगर पालिका परिसर में लाने की कोशिश की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू की। आरोप है कि बाल्टियां देवाशीष लाहा के गोदाम से लाई जा रही थीं, जो उनके कार्यालय के पीछे स्थित है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

भाजपा का आरोप है कि आम लोगों के लिए आवंटित सरकारी सामग्री को गोदाम में जमा कर रखा गया था।

घटना के बाद से देवाशीष लाहा का कोई पता नहीं चल पाया है। फोन करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। भाजपा नेता रंजीत मजूमदार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि नगर पालिका की सामग्री निजी गोदाम में कैसे पहुंची, इसकी जांच होनी चाहिए।

Next Story