पश्चिम बंगाल

Bankura: फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सियासत गरमाई

Admindelhi1
11 May 2026 1:34 PM IST
Bankura: फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सियासत गरमाई
x
"जाति प्रमाणपत्र विवाद में नया मोड़"

बांकुड़ा: रानीबांध से भारतीय जनता पार्टी के विधायक खुदीराम टुडू ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस शासन के दौरान अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र (एससी सर्टिफिकेट) जारी करने में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। रविवार को उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में बड़ी संख्या में फर्जी और गड़बड़ी वाले जातीय प्रमाणपत्र बनाए गए। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर कई लोगों ने सरकारी सुविधाओं का लाभ भी उठाया है।

उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन सरकारी अधिकारियों की भूमिका जातीय प्रमाणपत्र जारी करने में अनियमितता में सामने आएगी, उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विधायक खुदीराम टुडू ने स्पष्ट किया कि फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी लाभ लेने वालों की सुविधाएं रद्द की जाएंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जनजातीय समाज के विकास को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य है।

Next Story