पश्चिम बंगाल

Asansol: भानोडा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी में मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Admindelhi1
10 March 2026 4:00 AM IST
Asansol: भानोडा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी में मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन
x

आसनसोल: बाराबनी स्थित भानोडा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी में सोमवार को हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) श्रमिक संगठन की ओर से कोलियरी एजेंट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया।

श्रमिकों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों का बिना किसी ठोस कारण के इधर-उधर बदली की जा रही है। जिससे मजदूरों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। इसके अलावा कोलियरी के क्वार्टरों में पेयजल की गंभीर समस्या भी सामने आई है।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिक नेता सिंटू भुइयां ने कहा कि कोलियरी के क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को लंबे समय से पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

एचएमएस नेता ने कोलियरी प्रबंधन से मांग की कि बेवजह किए जा रहे बदली को तुरंत रोका जाए और क्वार्टरों में रहने वाले मजदूरों के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की जाए।

श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Story