पश्चिम बंगाल

Asansol: तृणमूल उम्मीदवार की रैली, कुल्टी में दिखा समर्थन

Admindelhi1
26 March 2026 1:57 AM IST
Asansol: तृणमूल उम्मीदवार की रैली, कुल्टी में दिखा समर्थन
x

आसनसोल: कुल्टी विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक ने चुनावी सरगर्मियों के बीच ने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए स्टेशन रोड, बराकर बाजार में एक विशाल पदयात्रा निकाली।

यह पदयात्रा बराकर स्थित पौराणिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई जो स्टेशन रोड तक जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान अभिजीत घटक ने आम जनता, दुकानदारों और राहगीरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उनके साथ वार्ड पार्षद, स्थानीय तृणमूल नेता और कई प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया, फूल-मालाएं पहनाईं और समर्थन जताया। पूरे इलाके में नारों और उत्साह के बीच चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया।

अभिजीत घटक ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे क्षेत्र के विकास तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

Next Story