- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Asansol: कांग्रेस जिला...
Asansol: कांग्रेस जिला कमेटी ने एसआईआर विरोध में सड़क पर प्रदर्शन किया

आसनसोल: अपूर्ण मतदाता सूची तथा वैद्य मतदाताओं का सूची से नाम हटाने के खिलाफ मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस ने आसनसोल एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बताया गया कि पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान गणना प्रपत्र (न्यूमरेशन फॉर्म) भरने के बाद संदेश पद मतदाताओं को हियरिंग के लिए बुलाया गया। उनके दस्तावेजों की जांच की गई। उसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इस सूची में देखा जा रहा है कि बहुत से मतदाताओं का नाम काट दिया गया है या फिर विचाराधीन रखा गया है। कांग्रेस जिला कमेटी के ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती, हरजीत सिंह, प्रेम नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लाखों मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया गया है या विचार दिन रखा गया है उनकी मांग है कि सभी वैध मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाए तथा संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित की जाए। दूसरी और ब्लॉक कांग्रेस ने भी आसनसोल के गिरजा मोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया तथा जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने सड़क जमकर विरोध जताया जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।





