पश्चिम बंगाल

Asansol: चुनावी हलफनामे में चौंकाने वाला डेटा

Admindelhi1
31 March 2026 2:09 PM IST
Asansol: चुनावी हलफनामे में चौंकाने वाला डेटा
x

आसनसोल: आसनसोल नॉर्थ विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी के नामांकन के साथ उनके हलफनामे में दी गई जानकारी ने कई अहम बातें सामने रखी हैं।

हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2015-16 से 2019-20 के बीच कृष्णेंदु मुखर्जी की औसत वार्षिक आय करीब 8.59 लाख रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी की आय 6.91 लाख रुपये थी। 21 फरवरी 2020 को भाजपा में शामिल होने के बाद वर्ष 2020-21 से 2025-26 के दौरान उनकी औसत आय घटकर 5.41 लाख रुपये रह गई और उनकी पत्नी की आय भी घटकर 4.91 लाख रुपये हो गई।

आय में गिरावट के बावजूद उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुखर्जी के पास लगभग 54.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनके नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है। उन पर करीब 2.03 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनकी पत्नी के पास 2.49 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.17 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी पर लगभग 1.86 करोड़ रुपये का कर्ज है।

वाहनों की बात करें तो कृष्णेंदु मुखर्जी के पास केवल एक दोपहिया वाहन है, जिसे उन्होंने 2021 में खरीदा था, जबकि उनकी पत्नी के पास एक i10 कार है। आभूषण के मामले में मुखर्जी के पास कोई सोना-चांदी या अन्य जेवरात नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास लगभग 4.23 लाख रुपये के आभूषण हैं।

हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उनके खिलाफ कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी मामले 1997 से 2019 के बीच के हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी, चोरी और डकैती जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इनमें से 13 मामले हीरापुर थाने में, एक बुदबुद थाना में और एक अंडाल थाना में दर्ज है।

इलाके में उनकी छवि एक बाहुबली नेता के रूप में बताई जाती है।

Next Story