पश्चिम बंगाल

Asansol: कुल्टी विधानसभा में चुनाव प्रचार की शुरुआत

Admindelhi1
19 March 2026 1:53 AM IST
Asansol: कुल्टी विधानसभा में चुनाव प्रचार की शुरुआत
x

आसनसोल: तृणमूल कांग्रेस की ओर से जिले के नौ विधानसभा सीट के उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल उम्मीदवार के रूप में राज्य के मंत्री मलय घटक के भाई और आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक का नाम घोषित किया गया। तृणमूल कांग्रेस के कुल्टी विधानसभा सीट उम्मीदवार अभिजीत घटक ने बुधवार सुबह प्रचार में उतरे।

उन्होंने सुबह 11 बजे कुल्टी के मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रचार शुरू किया। इसके बाद नियामतपुर न्यू रोड तृणमूल कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की। फिर दोपहर तीन बजे नियामतपुर न्यू रोड इलाके में दीवार लेखन के माध्यम से चुनावी प्रचार शुरू किया।

पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत घटक ने कुल्टी क्षेत्र की कई परियोजनाओं के बारे में बताया। अभिजीत घटक ने कहा कि पार्टी की तरफ से कुल्टी को फिर से जीतने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है और यहां आकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें यह एहसास हो गया है कि इस बार इस क्षेत्र से तृणमूल जरूर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा विधायक ने पिछले पांच सालों में विकास का कोई काम नहीं किया है। उन्होंने अपने विधायक निधि से इस क्षेत्र के विकास के लिए एक पैसा खर्च नहीं किया है।

उनसे पूछा गया कि कुल्टी के विकास के लिए उनके मन में किस तरह की परियोजनाएं हैं तो उन्होंने कहा कि यहां पर पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा जो कि काफी हद तक दूर कर लिया गया है और भी कुछ इलाकों में जो पानी की समस्या है। उन्हें भी दूर कर लिया जाएगा इस क्षेत्र में ऑडिटोरियम नहीं है खेल का मैदान नहीं है। उनको बनाया जाएगा और सबसे ज्यादा जोर यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने पर दिया जाएगा। इसके अलावा यहां पर अच्छे कॉलेज आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र भी बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।

विपक्ष द्वारा कुल्टी इलाके में रास्तों की खस्ताहाल पर अभिजीत घटक ने कहा कि वामपंथियों को रास्तों के बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहिए क्योंकि उनके जमाने में रास्तों की हालत हम सबने देखा है। रही बात यहां के भाजपा विधायक की तो उन्होंने अपने पांच सालों के कार्यकाल में विकास का कोई काम नहीं किया। जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूरे राज्य के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी रास्तों को बेहतरीन ढंग से बनाया गया है। इसलिए जो रास्तों के खस्ताहाल पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें शायद ठीक से दिखता नहीं है।

Next Story