- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Asansol: मृतक को न्याय...
Asansol: मृतक को न्याय दिलाने की मांग, थाने के सामने प्रदर्शन

आसनसोल: कुल्टी थाना अंतर्गत बाबूपाड़ा इलाके के निवासी भगवान ओझा उर्फ विनय (38) की होली के दिन मारपीट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को मृतक के परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर दोषियों को कडी सजा दिलाने की मांग की। इस घटना के बाद अब भी इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
परिवार के अनुसार, होली के दिन कुल्टी थाना के बहाल इलाके में होली के तीन लोगों ने भगवान ओझा की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें आसनसोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सोमवार को आसनसोल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन एंबुलेंस से शव को कुल्टी थाने के सामने लेकर पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया। परिवार, पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने थाने के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की।
मृतक की बहन ने बताया कि गौतम मिश्रा अविनाश मिश्रा तथा अभिलाष मिश्रा होली के दिन उनके घर बॉक्स लेने के लिए आए थे। भगवान ने उनको बताया कि सारे बॉक्स मशीन बुकिंग हो चुके हैं उनके पास देने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद वह लोग भड़क गए और उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।





