पश्चिम बंगाल

Asansol: चुनावी हिंसा की घटनाओं पर नागरिक संगठन चिंतित

Admindelhi1
8 May 2026 9:42 AM IST
Asansol: चुनावी हिंसा की घटनाओं पर नागरिक संगठन चिंतित
x

आसनसोल: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आ रही हिंसक घटनाओं को लेकर “सिटिज़न्स फॉर जस्टिस कोलकाता” नामक संगठन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन के सचिव रंजीत कुमार अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चुनाव के बाद लगातार हो रही हिंसक घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हैं। संगठन ने सभी प्रकार की हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए नागरिकों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

संगठन की ओर से कहा गया कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करना उसकी असली ताकत है।

प्रेस विज्ञप्ति में प्रशासन से मांग की गई है कि हिंसा की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों के बीच भरोसा बहाल करने, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील भी की गई है।

संगठन ने कहा कि अपनी बौद्धिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। ऐसे संकट के समय चुप रहना तटस्थता नहीं माना जा सकता। अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण और सामूहिक तरीके से आवाज उठाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

Next Story