पश्चिम बंगाल

Asansol: बर्नपुर में सीआइएसएफ आइएसपी का राइजिंग डे उत्सव

Admindelhi1
11 March 2026 1:36 AM IST
Asansol: बर्नपुर में सीआइएसएफ आइएसपी का राइजिंग डे उत्सव
x

आसनसोल: आसनसोल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) आइएसपी बर्नपुर के राइजिंग डे के मौके पर मंगलवार को इस्को बाईपास रोड स्थित सीआईएफ एसटीसी ग्राउंड सीआईएसएफ डे परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान सेल आईएसपी तथा डीएसपी के डीआइसी सुरजीत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

सीआईएसएफ के डीआईजी एचके होकिब के आगमन के बाद डिप्टी कमांडेड डीएस सुरीन ने उनको सलामी दी। इस मौके पर एके झा डिप्टी कमांडेंट, सहायक कमांडेंट एनपी पुरिया, गौरी नाथ तथा आइएसपी के इडी तथा सीजीएम उपस्थित रहे। राइजिंग डे मुख्य अतिथि डीआइसी सुरजीत मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आइएसपी के जवानों ने उनको सलामी दी। इस अवसर पर कई जवानों को मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉग डेमो शो का भी आयोजन किया गया। फायर विभाग ने फायर डेमो पेश किया तथा साइलेंट ड्रिल के प्रदर्शनी की गई। मुख्य अतिथि डायरेक्टर इंचार्ज आईएसपी तथा डीएसपी ने बर्नपुर के सीआईएसएफ के जवानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश की संपत्ति के रक्षक हैं। सीआईएसएफ के कर्तव्य निष्ठा के कारण ही आज देश विकास के पद पर अग्रसर हो रहा है।

Next Story