- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Asansol: भाजपा नेता...
Asansol: भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया

आसनसोल: जैसे-जैसे बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी तत्परता को बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से भी जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले कई महीनो से लगातार जिले के आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान कृष्णा प्रसाद अपने स्तर पर जरुरतमंद लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कई मामलों में लोगों की विभिन्न समस्याओं का अपने स्तर पर निराकरण भी किया है। इसके साथ ही 14 मार्च कोलकाता में होने वाली पीएम मोदी की रैली के लिए जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 52 और 54 नंबर वार्ड इलाकों में तुरी पाड़ा और डोमपाड़ा में मंडल तीन अंतर्गत 40 और 41 नंबर बुथ इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में यहां के लोगों ने तृणमूल के पक्ष में मतदान किया लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। अब समय आ गया है कि परिवर्तन किया जाए उन्होंने यहां के लोगों से आग्रह किया कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में वह परिवर्तन के पक्ष में मतदान करें ताकि घर शौचालय सुरक्षा पानी बिजली सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए यहां के लोगों को तरसना ना पड़े।





