पश्चिम बंगाल

अस्पताल पहुंचे अनुव्रत मंडल, मवेशी तस्करी मामले में हुए गिरफ्तार

Rounak Dey
12 Aug 2022 8:50 PM IST
अस्पताल पहुंचे अनुव्रत मंडल, मवेशी तस्करी मामले में हुए गिरफ्तार
x

कोलकाता: मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार बीरभूम के तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल उर्फ केस्टो को कोलकाता के कमांड अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष को सांस लेने की शिकायत के बाद मेडिकल चेकअप के लिए कमांड अस्पताल ले जाया गया है. बता दें कि बीते दिन यानी 11 अगस्त को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुव्रत मंडल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही उनके समर्थकों में मायूसी देखने को मिली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृणमूल नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि बीती 9 अगस्त को सीबीआई ने मंडल को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन अगले दिन यानी 10 अगस्त को मंडल ने व्यस्तता के कारण एक पत्र लिखकर पेश होने में असमर्थता जतायी. जिसके बाद 11 अगस्त को मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया.
सीबीआई को लिखे गए पत्र में मंडल ने बताया था कि उनके डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह घर से बाहर नहीं निकल सकते. आराम कर रहे हैं. पत्र में मंडल ने डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन भी संलग्न किया था. मंडल ने सीबीआई के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए साफ असमर्थता जतायी थी.
Next Story