पश्चिम बंगाल

एडीएसआर कार्यालय के कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Admindelhi1
30 Sept 2026 8:57 AM IST
एडीएसआर कार्यालय के कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
x
एडीएसआर कार्यालय में रिश्वत लेते कर्मचारी पर कार्रवाई

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शिकायत के आधार पर मंगलवार को मुर्शिदाबाद के बहरमपुर स्थित एडीएसआर सदर कार्यालय में जाल बिछाकर एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार, आरोपित कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से उसके दस्तावेजों से जुड़े सरकारी काम के सिलसिले में 20 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच करते हुए जाल बिछाने की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान आरोपित कर्मचारी शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। एसीबी टीम और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद की गई।

एसीबी ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story