पश्चिम बंगाल

बंगाल में मनरेगा और आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने मांगी जांच

Admindelhi1
29 Nov 2026 4:53 PM IST
बंगाल में मनरेगा और आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने मांगी जांच
x
मकान बना नहीं, खाते से निकल गई दूसरी किस्त! सरकारी योजनाओं पर उठे सवाल

पूर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के आमेदपुर गांव में मनरेगा और आवास योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। भाजपा नेताओं और ग्रामीणों के एक वर्ग ने आरोप लगाया है कि आवास योजना के तहत कुछ लाभार्थियों के मकान बनाए बिना ही दूसरी किस्त की राशि निकाल ली गई। वहीं, मनरेगा में बिना काम किए सरकारी धनराशि निकालने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य मणिकांचन जाना की भूमिका पर सवाल उठाते हुए शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मणिकांचन जाना ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Next Story