- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- मातृभाषा में मिलेगी AI...
मातृभाषा में मिलेगी AI की शिक्षा, IIT खड़गपुर शुरू करेगा नया कोर्स

खड़गपुर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई अब बांग्ला भाषा में भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर इसी शैक्षणिक सत्र से बांग्ला माध्यम में ऑनलाइन बीएससी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए जल्द ही संस्थान की सीनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने शनिवार को न्यूटाउन स्थित रिसर्च पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसी सत्र में पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रो. चक्रवर्ती के अनुसार, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा के माध्यम से पढ़ाई को प्रोत्साहित किया गया है। इसी उद्देश्य से AI का पूरा ऑनलाइन पाठ्यक्रम बांग्ला भाषा में तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे। इस दौरान पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा के समन्वय, तकनीक के सही इस्तेमाल और विद्यार्थियों में अच्छे नागरिक बनने की भावना विकसित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
फिलहाल पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सीनेट की मंजूरी मिलना बाकी है।





