- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता के दो लापता...
पश्चिम बंगाल
कोलकाता के दो लापता निवासियों के अपहरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
SHIDDHANT
13 April 2026 8:41 PM IST

x
Delhi दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के दो निवासियों के अपहरण से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने गुजरात के सूरत से ये गिरफ्तारी की है। यह मामला वर्ष 2014 में दो लोगों के लापता होने से जुड़ा है, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
सीबीआई की ओर से सोमवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भोला सिंह उर्फ गौतम कुमार उर्फ अमित शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी को उसके सूरत स्थित ठिकाने से पकड़ा गया, जहां वह फर्जी पहचान पत्रों के जरिए अमित शर्मा के नाम से रह रहा था। एक सुनियोजित और समन्वित ऑपरेशन के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यह मामला आरसी 1(5)/2015 के तहत दर्ज किया गया था, जिसे उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई को सौंपा गया था। जांच के शुरुआती दौर से ही आरोपी फरार चल रहा था और पिछले कई वर्षों से एजेंसियों को चकमा दे रहा था। सीबीआई की टीम ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर उसके छिपने के स्थान की पहचान की और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
सीबीआई ने आगे बताया कि भोला सिंह केवल इस मामले में ही नहीं, बल्कि बिहार पुलिस द्वारा दर्ज 11 अन्य गंभीर मामलों में भी वांछित है। इन मामलों में अपहरण, हत्या का प्रयास, हत्या, अवैध हथियार और विस्फोटक रखने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सूरत की स्थानीय अदालत में पेश कर उसे कोलकाता लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी। इसके बाद मंगलवार को उसे कोलकाता की सक्षम अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिशों का खुलासा किया जा सके।
Tagsसीबीआईसूरत गिरफ्तारीअपहरण केस 2014भोला सिंहकोलकाताफर्जी पहचानट्रांजिट रिमांडअपराधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





