पश्चिम बंगाल

धू-धू कर जली तीन मंजिला इमारत, आग से मचा हड़कंप

Admindelhi1
10 Nov 2026 4:34 PM IST
धू-धू कर जली तीन मंजिला इमारत, आग से मचा हड़कंप
x
बिल्डिंग में अचानक भड़की आग, घंटों तक चला बुझाने का प्रयास

सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाना अंतर्गत हैदरपाड़ा हरिजन बस्ती के सर्वमंगला रोड स्थित तीन मंजिला इमारत में सोमवार देर रात आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आशंका है कि तीसरी मंजिल पर रखे पटाखों की चिंगारी से आग लगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इमारत में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में किराना सामान और कचरा जमा किया गया था। साथ ही वहां पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने के भी आरोप उठे हैं।

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक एवं राज्य के मंत्री शंकर घोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को इमारत की अग्निशमन व्यवस्था की जांच करने और कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच दमकल विभाग और पुलिस कर रही है।

Next Story