पश्चिम बंगाल

18 की मौत: मेटाडोर से शव लेकर जा रहे लोग भीषण दुर्घटना का शिकार, बिछ गई लाशें, देखें एक्सीडेंट का वीडियो

jantaserishta.com
28 Nov 2021 9:24 AM IST
18 की मौत: मेटाडोर से शव लेकर जा रहे लोग भीषण दुर्घटना का शिकार, बिछ गई लाशें, देखें एक्सीडेंट का वीडियो
x
मेटाडोर में शव लेकर 20 से ज्यादा लोग नवद्वीप श्मशान की ओर जा रहे थे.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक भीषण दुर्घटना में 18 लोगों की मौत की खबर आ रही है. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हादसे की वजह क्या रही, पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात हुआ है. पश्चिम बंगाल के नदिया के हांसखाली इलाके में ये हादसा हुआ. यहां पर उत्तर 24 परगना के बागदा से मेटाडोर में शव लेकर 20 से ज्यादा लोग नवद्वीप श्मशान की ओर जा रहे थे.
हांसखाली थाना इलाके के फूलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मेटाडोर की टक्कर हो गई. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक अनुमान है कि घने कोहरे और तेज गति की वजह से ही दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story