पश्चिम बंगाल

नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे तीन जहाजों को बचाया; 36 मछुआरों को सुरक्षित

Tara Tandi
29 July 2023 2:13 PM GMT
नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे तीन जहाजों को बचाया; 36 मछुआरों को सुरक्षित
x
भारतीय नौसेना जहाज खंजर ने बंगाल की खाड़ी से तीन जहाजों का सफल रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर तीन मछली पकड़ने वाले जहाज खराब मौसम की वजह से फंस गए थे। इन जहाजों में करीब 36 भारतीय मछुआरे सवार थे। खराब मौसम की वजह से जहाज बीच समुद्र फंस गए थे। बिना ईंधन, जरूरी सामान की कमी और इंजन खराब होने के कारण जहाज के क्रू ने नौसेना से संपर्क किया। दो दिनों से अधिक समय तक समुद्र में मछुआरे फंसे रहे। नौसेना के अभियान के बाद 28 जुलाई को सभी को चेन्नई बंदरगाह वापस लाया गया।डूबती नाव से तीन को बचाया
अंडमान के टेबल द्वीप पर गश्त के दौरान भारतीय तट रक्षक नाव सी-145 ने समुद्र में तीन कर्मियों को फंसा हुआ पाया। गश्ती दल को देखते ही उन्होंने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद गश्ती नौका ने डूबते एमवी पी गौरी से संकटग्रस्त मछुआरों को बचाया। उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की और उन्हें डिगलीपुर बंदरगाह तक पहुंचाया। अंडमान और निकोबार कमान ने यह जानकारी दी है।
सिक्किम में स्थानीय लोगों से विवाद के बाद नेपालियों की हत्या
सिक्किम के गंगटोक जिले में एक टावर निर्माण स्थल पर काम कर रहे नेपाल के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की आपसी झगड़े के बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने बेरहमी से हत्या कर दी। गंगटोक के पुलिस अधीक्षक तेनजिंग लोडेन लेप्चा ने कहा कि यह घटना शुक्रवार तड़के राज्य की राजधानी से लगभग 27 किलोमीटर दूर सैमडोंग गांव में हुई, जब 23 वर्षीय आरोपी ने नेपाली को छुरी से काट डाला। इसके बाद उसने मृतक पर पत्थर से भी वार किए। मृतक की पहचान नेपाल के इलम निवासी रूपेश राय के रूप में की गई और वह गंगटोक जिले के अपर सैमडोंग में एक टावर निर्माण स्थल पर काम कर रहा था।
Next Story