राज्य

हवाई जहाज में पैसेंजर सीट के ऊपर ब्लैक त्रिभुज क्यों होता है

Kajal Dubey
6 Sep 2022 6:11 PM GMT
हवाई जहाज में पैसेंजर सीट के ऊपर ब्लैक त्रिभुज क्यों होता है
x
खिड़कियां इसलिए होती हैं गोल या अंडाकार


अगर आप कभी हवाई जहाज में बैठे होंगे तो आपने पैसेंजर सीट के ऊपर एक काले या लाल रंग का Black triangle यानी त्रिभुज देखा होगा। कई प्लेन्स में काला त्रिभुज होता है और कुछ में नहीं होता है। यह कुछ में पैसेंजर सीटों के ऊपर होता है। Airbus A30 के पायलट बताते हैं कि इससे पायलट को ऑटोमैटिक फ्लैप और इंडिकेटर काम न करने की स्थिति में यह पता होता है कि प्लेन की असली स्थिति क्या है।

क्यों बने होते हैं Black Triangle
काले त्रिभुज उस जगह बने होते हैं जहां से प्लेन के पंख सही एंगल में दिखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस त्रिभुज के पास बैठे यात्री को सबसे बेहतरीन व्यू देखने को मिलता है। हवाई जहाजों की क्यूनिफॉर्म का अपना अनूठा सिस्टम होता है। कई यात्रियों ने इस ब्लैक त्रिभुज को बहुत बार देखा होगा, लेकिन वह इससे पहले नहीं जानते रहे होंगे कि इसको क्यों बनाया गया है या वास्तव में इसका क्या मतलब है।

खिड़कियां इसलिए होती हैं गोल या अंडाकार
आपने यह भी देखा होगा कि हवाई जहाज की खिड़कियां गोल या अंडाकार होती हैं। आपको जानकर हैरानी होकी कि पहले खिड़कियां चौकोर हुआ करती थीं, लेकिन साल 1950 के बाद हवाई जहाज की खिड़कियां अंडाकार बनाई जाने लगीं। ज्यादातर लोग हवाई जहाज में खिड़की की सीट लेना पसंद करते हैं, लेकिन वह हवाई जहाज के डिजाइन के इस महत्वपूर्ण हिस्से पर ध्यान नहीं देते हैं।

बता दें कि साल 1950 के आस-पास दो हवाई जहाज उड़ान के दौरान नीचे गिर गये। इसके बाद खिड़कियों के डिजाइन के दोष की पहचान की गई। इंजीनियर्स ने पाया कि हवाई जहाज के लिए चौकोर खिड़कियां काफी खतरनाक थीं क्योंकि केबिन के अंदर और बाहर का झुकाव इतना अलग था कि तेज नुकीले कोने दबाव को संभालने में सक्षम नहीं थे। चौकोर खिड़कियों के कोने अधिक तनाव को केंद्रित करते हैं। घुमावदार या गोल खिड़कियां हवा के बाहरी दबाव के तनाव को वितरित करती हैं।

न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi


Next Story