
x
किच्छा। पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र स्थित फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। बाइक सवार मृतक किच्छा स्थित ससुराल से भोजीपुरा घर वापस लौट रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पीपलसाना चौधरी, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, यूपी निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय मुंशीलाल मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर भोजीपुरा वापस लौट रहा था।
इसी दौरान पुलभट्टा थाना अंतर्गत स्थित फ्लाई ओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में विनोद कुमार नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार विनोद की बाइक फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ी हुई थी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक खड़ी करने के बाद फ्लाईओवर की दीवार पर बैठने के प्रयास में विनोद ऊंचाई से नीचे गिर गया होगा। गंभीर रूप से घायल विनोद को पुलिस टीम ने इलाज के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक विनोद किच्छा के बंडिया स्थित ससुराल आया था और बाइक से वापस भोजीपुरा लौट रहा था।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़फ्लाई ओवरसंदिग्ध परिस्थितियोंदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story