उत्तराखंड

युवा कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, सरकार को घेरा

Admindelhi1
20 Feb 2024 6:14 AM GMT
युवा कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, सरकार को घेरा
x
युवा कांग्रेस

हरिद्वार: युवा कांग्रेसियों ने देश में महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों के साथ हो अन्याय का आरोप लगाते हुए शहर में न्याय यात्रा निकाली। भगत सिंह चौक से शुरू हुई न्याय यात्रा देवपुरा चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यात्रा में शामिल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि बीजेपी सरकार युवा, किसान, मजदूर, महिला विरोधी सरकार है। अग्निवीर योजना से युवाओं में भ्रम बना हुआ है। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि देश में आज हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से देश की सेना तो कमजोर हो ही रही है वहीं दूसरी और अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ भी धोखा किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार और सरकार की कोई एजेंसी भी अभी तक उस वीआईपी का नाम नहीं उजागर कर सकी जिस कारण अंकिता की हत्या हुई थी, जबकि अंकिता के माता पिता ने सार्वजनिक रूप से वीआईपी का नाम भी उजागर कर दिया था।

महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल और पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा की देश की हिटलर सरकार अन्नदाता के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव कर रही है, उन पर गोलियां चलाने के साथ उनकी रहीं में कांटे और कीलें बिछाने के साथ बड़ी बड़ी दीवारें खड़ी कर रही है। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे जा रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री देश को विपक्ष मुक्त भारत चाहते हैं, इसलिए वे विपक्षी नेताओं को सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर एक एक कर भाजपा में शामिल करवा रहे हैं। यात्रा की शुरुआत शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई। न्याय यात्रा को पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व महिला अध्यक्ष विमला पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरेशी, मनोज सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

यात्रा में विमल शर्मा साटू, डॉ. दिनेश पुंडीर, रविश भटीजा, दिनेश वालिया, उदयवीर सिंह चौहान, वीरेंद्र श्रमिक, शुभम जोशी, सुमित भाटिया, दीपक पाण्डेय, तरुण व्यास, सचिन पालीवाल, हरजीत सिंह, नितिन यादव, समर्थ अग्रवाल, वसीम सलमानी, तेजस्वी गुप्ता, वरुण बालियान, ओम पहलवान, अंजू मिश्रा, महबूब आलम, मंजीत सिंह, शशी झा, राकेश कुमार, प्रदीप, कुलदीप, शिवम मिश्रा, आर्यन शुक्ला, हरद्वारी लाल आदि नेता शामिल रहे।

Next Story