उत्तराखंड

यूथ कांग्रेस ने पटवारी भर्ती में पेपर लीक मामले में सीएम का फूंका पुतला

Admin Delhi 1
15 Jan 2023 11:06 AM GMT
यूथ कांग्रेस ने पटवारी भर्ती में पेपर लीक मामले में सीएम का फूंका पुतला
x

किच्छा: पटवारी भर्ती में पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर नाराज कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस नेता रिजवान अंसारी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नगर स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई वर्षों की पढ़ाई के बाद युवा नौकरी के लिए तैयारी करते हैं और युवाओं के परिजन अपने जीवन भर की कमाई शिक्षा में खर्च कर अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य का सपना संजोते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया जाता है। उन्होंने मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन करते हुए गुस्से का इजहार किया और पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मौके पर रिजवान अंसारी, अंग्रेज सिंह, ऋषि बजाज, आसिम अहमद, शाहरुख खान, मुकेश कोली, तरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

Next Story