
x
करीब आठ लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अल्मोड़ा: पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने युवक के पास से 57.400 किग्रा करीब आठ लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।गुरुवार को सूचना के आधार पर सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कटपतिया तिराहे से आगे गूलार की ओर चेकिंग अभियान चलाया। टाटा मांजा वाहन संख्या डीएल 10 सी- 1267 को रोककर तलाशी ली। वाहन सवार स्याल्दे के ग्राम घुघुती घनियाल निवासी कैलाश सिंह रावत के कब्जे से 57.400 किलो ग्राम गांजा बरामद किया।
Next Story





