उत्तराखंड

परीक्षा में फर्जीवाड़ा करवाने वाला युवक गिरफ्तार, इन परीक्षा में करवा चुंका है धांधली

Ashwandewangan
19 May 2023 10:21 AM IST
परीक्षा में फर्जीवाड़ा करवाने वाला युवक गिरफ्तार, इन परीक्षा में करवा  चुंका है धांधली
x

सेलाकुई में माया ग्रुप कालेज मे दूसरे परिक्षार्थी की जगह प्रतिरूपन कर अभ्यर्थी बन कर SSC कीपरीक्षा केन्द्र मे प्रवेश करने वाले अभि0 को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 18-05-2023 को वादी श्री राकेश सेमवाल पुत्र श्री जयानन्द सेमवाल निवासी 21/22 ई.सी. रोड देहरादून हाल-सीनियर सिस्टम एडमिन माया कालेज सेलाकुई जनपद देहरादून थाना सेलाकुई पर आये और आकर एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर वादी मुकदमा द्वारा अंकित किया गया कि आज दिनांक 18-05-2023 को माया इन्सट्यूट सेलाकुई मे इन्ड्या डिजास्टर जोन माया इन्सट्यूटी सेलाकुई की तृतीय पाली के SSCMTS की परिक्षा थी जो SSC द्वारा आयोजित कराई जा रही थी

जिसमे अभ्यर्थी जिसका नाम हिम्मत सिंह गुर्जर पुत्र जयन सिंह गुर्जर निवासी करोली राजस्थान भी उक्त परिक्षा हेतु माया कालेज मे आया था। संस्थान द्वारा परिक्षा केन्द्र मे आये अभ्यर्थियो के कागजातो व प्रवेश पत्रो की जांच की जा रही थी तो जांच के दौरान पाया गया कि जो अभ्यर्थी हिम्मत सिंह गुर्जर नाम से परिक्षा केन्द्र मे परिक्षा देने के लिए आया था उसके आधार कार्ड और प्रवेश पत्र मे लगी फोटो का मिलान किया गया तो दोनो की फोटो अलग अलग होनी पायी गयी

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story