उत्तराखंड
उत्तराखंड के कई इलाको में 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट
Tara Tandi
13 April 2024 10:56 AM IST

x
देहरादून : उत्तराखंड के कुछ मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और अल्मोड़ा जिले में झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। केंद्र ने 14 अप्रैल के लिए प्रदेश भर में मौसम का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
Tagsउत्तराखंडकई इलाको40 किलोमीटर रफ्तारझोंकेदार हवाएं चलनेयेलो अलर्टUttarakhandmany areas40 km speedgusty windsyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





