उत्तराखंड

यशपाल आर्य ने भाजपा पर लगाया आरोप: धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई

Admin Delhi 1
4 Aug 2022 2:29 PM GMT
यशपाल आर्य ने भाजपा पर लगाया आरोप: धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई
x

हल्द्वानी न्यूज़: नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश कि धामी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की धामी सरकार दोबारा सत्ता में आई है,तब से आमजन को कोई राहत नहीं मिली है। प्रदेश में बेरोजगारी से उत्तराखंड का नौजवान पस्त है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जिन विभागों में रोजगार देने की बात कही गई थी, उनमें भर्तियां शुरू नहीं हो पाई हैं। आज महंगाई चरम पर है। गुरुवार को लालकुआं में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आम वस्तुएं जनता की खरीद क्षमता के बाहर हो रही हैं। प्रदेश का किसान परेशान है। लोगों को उनका हक नही मिल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में प्रदेश कर्ज में डूब रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार भले ही सौ दिन के कार्यकाल पर अपनी पीठ थपथपाये लेकिन आज भी प्रदेश कि स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में सौ दिन में कुछ नहीं किया गया और अगले पांच साल का भी प्रदेश भाजपा सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश की स्थिति खराब हो गई है। ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा है और विकास कार्यों में सरकारी धन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। विधानसभा चुनाव से पूर्व 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा था लेकिन गांवों में बामुश्किल आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली के दरों में लगातार बढ़ोतरी कि जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान अपने हक के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। प्रदेश में 14 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और लगभग 1 लाख के करीब पद रिक्त हैं लेकिन सरकार कुछ नही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हाइवे और सड़कें खस्ताहाल हैं। बड़े बड़े गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं।

Next Story