उत्तराखंड

Yamunotri: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा डंपर, चालक सुरक्षित

Tara Tandi
17 Jan 2025 5:55 PM IST
Yamunotri: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा डंपर, चालक सुरक्षित
x
Dehradun देहरादून: यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। दोबाटा के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बचा। डंपर के पलटते ही चालक ने कूदकर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पोल गांव से बड़कोट की तरफ जा रहा डंपर दोबाटा के पास सड़क पर पलट गया। डंपर पलटने से से यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुछ देर बाद क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
Next Story