उत्तराखंड
प्रदेश में ग्राम स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को फिर से सक्रिय करने का कार्य : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी
Ritisha Jaiswal
27 July 2022 2:13 PM GMT

x
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि प्रदेश में ग्राम स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को फिर से सक्रिय करने का कार्य किया जा रहा है
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि प्रदेश में ग्राम स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को फिर से सक्रिय करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले से कार्यकर्त्ताओं की विस्तृत रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में मजबूत होकर सत्ता पर काबिज होगी।
पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा कार्य कर रहे हैं। राज्य में कांग्रेसियों को संगठित और पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की गई है। वर्तमान में उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन 21 सांगठनिक जिलों, नगर कांग्रेस कमेटियों सहित 225 ब्लाक व नगर कांग्रेस कमेटी को सक्रिय किया जा रहा है।
नेगी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्त्ताओं से कहा है कि कांग्रेस की प्रमुख प्राथमिकताओं में महंगाई, बेरोजगारी, राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, लचर प्रशासनिक तंत्र, भाई भतीजावाद, किसानों की समस्याएं को नजरअंदाज करने वाली सरकार को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। इस मौके पर ऊखीमठ के पूर्व ब्लाक प्रमुख संतलाल, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राय सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह नेगी, जसपाल भारती, महावीर सिंह पंवार, दीपक भंडारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Ritisha Jaiswal
Next Story